Akaltara Big Fraud : शेयर मार्केट में ब्याज देने का लालच देकर 30 करोड की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने 3 जिलों के 10 से 15 लोगों को बनाया था ठगी का शिकार, आरोपी से 2 कार और 1 बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने शेयर मार्केट में ब्याज देने का लालच देकर 10 से 15 लोगों से 30 करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी प्रमोद कुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत कार्रवाई की है. आरोपी ने 3 कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, बिलासपुर जिले के 10 से 15 लोगों को ठगी का शिकार बनाया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 कार, 1 बाइक को जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी, अकलतरा के जवाहर नगर का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

पुलिस के मुताबिक, कामता गांव के महेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि जून 2024 में अकलतरा के प्रमोद कुमार वैष्णव से पहचान हुई थी. आरोपी ने उसे रियल स्टेट एवं शेयर मार्केट के कारोबारी बताकर हर महीने 15 प्रतिशत ब्याज देने का लालच देकर झांसे में ले लिया. फिर भरोसा दिलाने आरोपी ने इकरारनामा और 10 लाख का चेक उसे दिया था. इसके बाद, उसने आरोपी प्रमोद को 10 लाख रुपये दे दिया था और मोबाइल बंद करके आरोपी फरार हो गया था. इस दौरान उसे पता चला कि आरोपी प्रमोद वैष्णव ने चोरभट्टी गांव के कौशल प्रसाद कश्यप से 10 लाख, हीरालाल कश्यप से 5 लाख की ठगी किया है. इस तरह रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

मामले में पुलिस ने फरार आरोपी प्रमोद कुमार वैष्णव को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है, वहीं मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!