Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

जांजगीर-चाम्पा. श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस शिविर का आयोजन 30 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक ग्राम सोनसरी में किया गया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जेके जैन संचालक श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल के द्वारा किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुई, जो ज्ञान की देवी के रूप में पूजित हैं. इस अवसर पर सर्व मंगल की कामना की गई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भाग लिया. ज्ञान, बुद्धि, और समृद्धि की कामना की कार्यक्रम के बढ़ते क्रम में सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्वजारोहण का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय सेवा योजना ध्वजारोहण के पश्चात ध्वज गीत “हम होंगे कामयाब” वहीं भारत राष्ट्र के समान में राष्ट्रगान एवं छत्तीसगढ़ राज्य के सम्मान में राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” का गायन किया गया. यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्शों और मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए किया गया था.



इसे भी पढ़े -  30 जनवरी शहीद दिवस पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

उद्घाटन समारोह के अवसर पर मंच की अध्यक्षता कर रहे डॉ. जेके जैन ने उपस्थित सभी अतिथियों का तहे दिल से हार्दिक अभिनंदन किया और स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. अपने स्वागत भाषण में डॉ. जेके जैन ने अतिथियों का स्वागत किया और उनके आगमन पर धन्यवाद व्यक्त किया.

डॉ. जेके जैन ने अपने भाषण में राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि यह शिविर युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करने और उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करने में मदद कर सकते हैं.

उद्घाटन समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा स्वागत नृत्य और सुआ नृत्य एवं छत्तीसगढ़ के लोकगीतों से जुड़े नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों और आमंत्रित अतिथियों का मन मोह लिया. यह प्रस्तुति छत्तीसगढ़ की परंपरा और धरोहर को आगे बढ़ाने का एक शानदार उदाहरण थी. वहीं कार्यक्रम में अन्य अतिथि डॉ शिखा सिंह प्राचार्य, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल उमेश कुमार साहू सरपंच ग्राम पंचायत सोनसरी, गिरिराज शरण सिंह प्राचार्य, शहीद रुद्र प्रताप सिंह उच्च माध्य विद्यालय सोनसरी, राजकुमार साहू आईबीसी 24 संवाददाता, डॉ सुनील दीक्षित सदस्य, ऋषभ शिक्षण समिति, अजय कुमार राठौर उपसरपंच ग्राम पंचायत सोनसरी, मनोज कुमार पांडेय वरिष्ठ नागरिक, हिमांशु साहू एवं समस्त समस्त स्टाफ शहीद रुद्र प्रताप सिंह शास उच्च माध्य विद्यालय सोनसरी, ग्रामीण नागरिक उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : तिलई में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रजत जयंती महोत्सव पर शिविर का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही

इन सभी अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमा और महत्व प्रदान किया. इस में डॉ. प्रतिमा रानी द्विवेदी, ओमप्रकाश सोनी, अरविंद कुमार, संजीव चौहान, श्वेता सिंह चंदेल, संध्या सिंह, कमलकांत साहू, नवीन आदित्य, नागेंद्र कुमार जांगड़े, राहुल राठौर, अर्जुन दास मोहले, संजना भास्कर, सोनम साहू, प्रिया खरे, श्रद्धा राठौर, सरिता पटेल, भूपेन्द्र कुमार, चंद्ररुपा कश्यप, अशोक पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, पायल दास, हितेश्वरी कश्यप, सूरज रत्नाकर, रश्मि मरकाम, कृष्णकांत चंद्राकर, समरीन मिर्जा, राजेश कुमार, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप, राजेश साहू, राष्ट्रीय सेवा योजना के 90 स्वयंसेवक ,एनसीसी के कैडेट एवं समस्त विद्यालयीन -महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राहुल राठौर के द्वारा किया गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : तिलई में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रजत जयंती महोत्सव पर शिविर का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही

error: Content is protected !!