Janjgir : बम्हनीडीह में अवैध रेत उत्खनन , भंडारण पर कार्रवाई, जेसीबी व हाईवा जब्त

जांजगीर चांपा. कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बम्हनीडीह क्षेत्र में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया।

 



जांच के दौरान मौके पर खनिज रेत के अवैध भंडारण, उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर 01 जेसीबी मशीन एवं 01 हाईवा वाहन को जब्त किया गया। जब्त किए गए दोनों वाहनों को पुलिस थाना बम्हनीडीह में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इसके साथ ही निरस्त भंडारण स्थल पर अवैध रूप से डंप कर रखी गई रेत को हटाकर नदी में वापस डाला गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन करने वालो के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत कार्यवाही की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध आगे भी निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!