Janjgir Big News : जांजगीर के जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच करने पहुंचा बम निरोधक दस्ता…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मेल से दी गई है. सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता के साथ पुलिस ने सर्चिंग की. फिलहाल, पुलिस को संदिग्ध सामान नहीं मिला है, लेकिन एहतियात पुलिस बल को तैनात किया गया है. मेल से धमकी देने के बारे में पुलिस पता लगा रही है.



इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही, 51 अधिकारियों को थमाया गया कारण बताओ नोटिस... ये है बड़ी वजह... डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, पुलिस को कोर्ट से पता चला कि एक मेल आया है और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इसके बाद सीएसपी योगिताबाली खापर्डे, पुलिस टीम के साथ कोर्ट पहुंची और बम निरोधक दस्ता पहुंचा. कोर्ट परिसर से कुछ भी संदिग्ध चीजें नहीं मिली है. फिर भी पुलिस अलर्ट है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 29 TI और 1 SI के तबादले, DGP ने आदेश जारी किया...

error: Content is protected !!