Kharod News : 12 जनवरी को खरौद के मिडिल स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में आयोजित होगा ‘रक्तदान शिविर’, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का भी होगा सम्मान…

खरौद. खरौद के तिवारीपारा में स्थित मिडिल स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर सुबह 9:30 बजे से ‘रक्तदान शिविर’ आयोजित होगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा. रक्तदान शिविर में शिवरीनारायण के संकट मोचन ब्लड बैंक द्वारा सहभागिता निभाई जाएगी.



इसे भी पढ़े -  धान खरीदी में भारी अनियमितता से राज्य को हजारों करोड़ का नुकसान : जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाए गंभीर सवाल

दूसरी ओर, दोपहर 1:30 बजे से वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ आयोजित होगा, जहां पांचवीं और आठवीं के प्रतिभावान 12 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने लोगों से रक्तदान शिविर और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश...

error: Content is protected !!