Kisaan School Republic Day : भारत का गौरवपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है गणतंत्र दिवस : सीताराम वैष्णव, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में फहराया गया राष्ट्रध्वज

जाजंगीर-चाम्पा. गणतंत्र दिवस भारत का एक अत्यंत गौरवपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है. 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ और देश का एक सम्पूर्ण गणराज्य बना. इसी ऐतिहासिक दिन की याद में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है.
उक्त बातें वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में क्रोकोडायल पार्क कोटमीसोनार के केयरटेकर सीताराम वैष्णव ने ध्वजारोहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य आतिथ्य की आसंदी से व्यक्त किया. कार्यक्रम को अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष सर्वेश्वर दास महराज, पत्रकार राजकुमार साहू, जोतराम यादव, आरसेटी के फेकेल्टी अरुण कुमार पाण्डेय, किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, केंद्रीय रेशम बोर्ड तसर अनुसन्धान वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन ने सम्बोधित किया.



इसे भी पढ़े -  30 जनवरी शहीद दिवस पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

इस मौके पर मिडिल स्कूल बहेराडीह की शिक्षिका प्रभाकिरण पाण्डेय, भड़ेसर गांव की क़ृषि सखी इंदु साहू ने कविता का वाचन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रायमरी स्कूल की प्रधान पाठक रामकुमारी राठौर, सुखीराम यादव, विपिन तिवारी, राजाराम यादव क़ृषि सखी शशि कर्ष, पशु सखी पुष्पा यादव, आरबीके साधना यादव, मितानिन रामबाई यादव, लक्ष्मीन यादव, बाबूलाल यादव, सुधराम यादव, रामायण सिंह कंवर, नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम पीथमपुर से भारती साहू, प्रीति साहू, धाराशिव रोगदा से विनीता यादव, रामकुमारी यादव, सिउड़ से शिवकुमारी करियारे, दीपा कश्यप, खैरा से मानमती मानिकपुरी, खोखरा से अंजली बरेठ, प्रतिभा राठौर, कर्रा से हेमलता कश्यप, प्रभा धीवर, धाराशिव से अनिता चौहान, सीमा राठौर, भड़ेसर नर्मदा जोशी, इंदु साहू, पेण्ड्री नवागढ़ से दुलेश्वरी कुर्रे, पद्मि साहू, कन्हाईबंद से प्रियंका यादव, सुनीता लाठिया, हरदी हरि से गंगा बाई कहरा, श्याम बाई प्रधान, भैसमुड़ी से सविता कर्ष, सोनमती साहू, पेण्ड्री जांजगीर से विद्या देवी कश्यप, पूर्णिमा कश्यप, रोगदा से जरीना बेगम, रोहिणी साहू, बम्हनीडीह ब्लॉक के बरगड़ी से पुष्पा साहू, चारपारा से रामकुमारी साहू, गोविंदा से ललिता पटेल, जयश्री पटेल, डभरा ब्लॉक के कुसमुल से मोहन कुमारी मिरी, रामायण बाई धीरहे, बसंतपुर से उमेश्वरी निषाद, केशरी निषाद आदि बिहान की क़ृषि सखी व पशु सखी दीदियों का सराहनीय योगदान रहा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : रेलवे स्टेशन नैला में चला स्वच्छता अभियान, युवाओं ने दिलाई स्वच्छ शहर की शपथ

error: Content is protected !!