Malkharouda News : मालखरौदा के जनपद पंचायत कार्यालय में जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया ध्वजारोहण, डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, जनपद सीईओ, उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

सक्ती. मालखरौदा जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा के द्वारा ध्वजारोहण किया. इस मौके पर जनपद पंचायत सीईओ संदीप कश्यप, उपाध्यक्ष रितेश साहू मौजूद थे. स्वामी आत्मानंन्द विद्यालय के स्कूली छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे.

 



इस मौके पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा कि आज का यह दिन हमें उन अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिनके त्याग और बलिदान के कारण हमें स्वतंत्र भारत में सम्मानपूर्वक जीने और गणतंत्र दिवस मनाने का गौरव प्राप्त हुआ है. गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. यह दिन हमें उन महान विभूतियों का स्मरण कराता है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

इस दौरान कार्यक्रम में मालखरौदा जनपद पंचायत सभापति खीक बाई मनहरण कमलेश, एसडीओ प्रभात यादव, जनपद सदस्य जितेंद्र विजय बहादुर सिंह, आत्मानंन्द के प्राचार्य एचएल भारती, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल, मोहनमणि जाटवर, अयोध्या भारद्वाज, चक्रधर साहू, जनपद पंचायत के समस्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!