Sakti News : सरहरगढ़ गांव में गुरु घासीदास की जयंती एवं मड़ाई मेला आयोजित, मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा हुए शामिल, नपं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा भी रहे मौजूद, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना

सक्ती. सरहरगढ़ गांव में गुरु घासीदास की जयंती एवं मड़ाई मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा थे. इस दौरान नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष जितेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे. यहां अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है.



जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा एवं नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने कहा कि गुरुघासीदास केवल एक संत नहीं थे, बल्कि एक महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने समाज में फैले जाति-पाती, ऊंच-नीच, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने का काम किया है. समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया है. उन्होंने आगे कहा कि गुरुघासीदास के द्वारा बताए गए सत्य, अहिंसा के मार्गों में चलकर एक आदर्श समाज स्थापित किया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  30 जनवरी शहीद दिवस पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!