Janjgir Death RoadBlock : मजदूर के शव को सड़क पर रखकर परिजन और लोगों ने चक्काजाम किया, साढ़े 8 लाख रुपये मुआवजा देने के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ चक्काजाम…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नेताजी चौक पर मजदूर के शव को सड़क पर रखकर परिजन और लोगों ने चक्काजाम किया. यहां साढ़े 4 घण्टे बाद साढ़े 8 लाख रुपये मुआवजा देने के आश्वासन के बाद आंदोलन को समाप्त किया. इस दौरान एसडीएम, सीएसपी समेत पुलिस बल मौजूद था.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

दरअसल, जांजगीर के नेताजी फर्नीचर में 15 दिन पहले काम करते वक्त मजदूर हरिचरन प्रधान गिर गया था. इसके बाद, चाम्पा के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई. फिर परिजन, शव को लेकर जांजगीर के नेताजी चौक पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया. इस दौरान अफसर पहुंचे और मुआवजा की मांग कर रहे परिजन से बात की. इस तरह साढ़े 4 घण्टे बाद 8 लाख 50 हजार रुपये मुआवजा देने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ.

error: Content is protected !!