Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगर पालिका कार्यालय में ध्वजारोहण कर दी सलामी

सक्ती. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा भारत माता महात्मा गांधी अंबेडकर की पूजा अर्चना श्रीफल तोड़कर नगर पालिका कार्यालय एवं एसएलआर सेंटर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी.



नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा गणतंत्र दिवस का पर्व आज स्वच्छता दीदियों के साथ ध्वजारोहण किया गया. हमें सभी को एक समान समझना चाहिए और भारत के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए नगर विकास और स्वच्छता दीदियों के द्वारा जो ध्वजारोहण कार्यक्रम रखा गया है. यह बहुत ही सराहनी है इन दीदियों के प्रयास से नगर को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका रहती है. ऐसे दिन में हमें सभी वीर शहीद याद आते हैं, जिन्होंने अपने प्राणों का न्यौछावर देकर हमें आजादी दी है. हम सभी को अपने देश सेवक लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए.
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगर पालिका कार्यालय में ध्वजारोहण कर सलामी दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : घर में घुसकर डंडे से हमला, 3 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, 10 आरोपी भेजे गए जेल...

ध्वजारोहण में नगर पालिका उपाध्यक्ष भरत यादव, लता रात्रे, राम सजीवन देवांगन, प्रेम लालू प्रधान, फतेश्वरी साहू, लेखनी देवांगन, दीपा अग्रवाल कृष्णा देवी सोनी, गजेंद्र यादव हुलास राम देवांगन, उर्मिला संजय कश्यप, विजय कुमारी देवांगन, गजाधर यादव, अनीता गोपाल, दीपक कुमार सेवक, संतोष सोनी, ताहिर खान, गोविंदा निराला, सहित नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Accident Death : सेवा सहकारी समिति के विक्रेता की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, अनियंत्रित होकर ईंट से टकराई, विक्रेता की हुई मौत, रेफर के दौरान जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम

error: Content is protected !!