Akaltara Shop Fire : किराना दुकान में लगी आग, दमकल की 2 गाड़ी ने आग पर काबू पाया…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के शास्त्री चौक के पहले स्थित किराना दुकान में आग लग गई. आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है. आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ी पहुंची और करीब 2 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान पुलिस की टीम भी पहुंची थी. आगजनी के बाद लोगों की भीड़ भी जुट गई थी. फिलहाल, आगजनी की वजह का पता नहीं चला है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : मुलमुला मण्डल के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर चलाया अभियान

error: Content is protected !!