Akaltara Temple Thief : पोड़ीदल्हा के बूढ़ी माई मंदिर से 10 तोला चांदी के मुकुट हुई चोरी, अकलतरा थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के पोड़ीदल्हा के बूढ़ी माई मंदिर से अज्ञात चोरों ने 10 तोला चांदी के मुकुट की चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.



पुलिस के मुताबिक, पोड़ीदल्हा के बूढ़ी माई मंदिर के पुजारी शैलेश कुमार सिदार ने बताया कि वह गांव के शिवनारायण साहू के साथ मंदिर में पूजा करने गए थे, तो मंदिर का ताला-टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखने पर अज्ञात चोरों ने देवी में चढ़े 10 तोला चांदी की मुकुट की चोरी कर ली थी. फिलहाल, मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Durg Big News : बीकॉम फाइनल के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अंग्रेजी पेपर की परीक्षा तिथि बदली...

error: Content is protected !!