Baloda News : नगर पंचायत बलौदा में अनेक निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन, 2 टैंकर को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया…

जांजगीर-बलौदा. नगर पंचायत बलौदा के विभिन्न वार्डों में विधायक, अध्यक्ष निधि, पार्षद निधि एवं अन्य निधि से स्वीकृत लगभग 23.20 लाख रू. के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राघवेंद्र कुमार सिंह (विधायक अकलतरा), अध्यक्षता श्रीमती कविता डहरिया (अध्यक्ष नगर पंचायत बलौदा) व विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार सोनी (उपाध्यक्ष न.प. बलौदा) एवं पार्षदगण रहे.

 



ज्ञात हो कि वार्ड क्रमांक 14 में स्थित शा. कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में विधायक निधि से 3.20 लाख का शौचालय निर्माण, अध्यक्ष निधि से 3.18 लाख का टीन शेड निर्माण, शाला मरम्मत निधि से 3.52 लाख का मरम्मत कार्य, वार्ड क्रमांक 01 में पार्षद निधि से गुरु घासीदास मंच व गौर चौरा में 3.00 लाख का टाईल्स फिटिंग व मरम्मत कार्य, वार्ड क्रमांक 02 में पार्षद निधि से 2.99 लाख का माध्यमिक शाला ठड़गबहरा में सी.सी. रोड़ वार्ड क्रमांक 05 में विधायक निधि से 2.00 लाख का चबूतर निर्माण व वार्ड क्रमांक 10 में 15वे वित्त से 5.20 लाख लागत का संपवेल निर्माण किया जाना है. भूमि पूजन के बाद दो नग पानी टेंकर को हरी झंडी दिखाकर नगर में जल आपूर्ति के लिए रवाना किया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अनूठी पहल, जिला पंचायत बैठकों में प्लास्टिक पानी की बोतलों पर प्रतिबंध, जिला पंचायत सामान्य सभा में सर्व सम्मति से लिया गया निर्णय...

इस अवसर पर सदन यादव, कन्हैया राठौर, रेणु लीलाधर थवाईत, राजेश देवांगन, दिलहरण दिवाकर, राखी गोवर्धन कुर्रे, सुनीता शिवा देवांगन, राजकुमार कंवर, रामसेवक कुंभकार,भीखम सिंह, राम सिंह राजपूत, ऋषिकेश रात्रे, संजय देवांगन, दिनेश मिरी, प्रकाश गुप्ता, अंकित सिसोदिया अविनाश साहू नर्मदा सोनी सहित शा . कन्या शाला व नगर पंचायत के समस्त स्टॉफ एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!