Baloda News : राजकेसर हॉस्पिटल बलौदा में वॉटर कलर पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

बलौदा. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकेसर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बलौदा द्वारा विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वॉटर कलर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “भारत @ 2047 – मेरी कल्पना (स्वस्थ भारत, बेहतर भारत)” रखा गया था।

 



इस प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी कल्पनाशक्ति एवं कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से वर्ष 2047 के भारत की अपनी परिकल्पना को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छ, स्वस्थ, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की सुंदर कल्पनाओं को अपनी पेंटिंग्स में जीवंत रूप दिया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं रचनात्मकता देखने को मिली। प्रतिभागियों की पेंटिंग्स का मूल्यांकन रचनात्मकता, विषय की समझ, कलात्मक प्रस्तुति, मौलिकता एवं संदेश के आधार पर किया गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागि
*प्रथम पुरस्कार* ₹5,000- कुमारी राशि जलतारे कक्षा 11 वी, शा. कन्या शाला बलौदा ,

*द्वितीय पुरस्कार* ₹3,000- कुमारी शशिलता पटेल कक्षा 9 वी, ज्ञान भारती जांजगीर

*तृतीय पुरस्कार* ₹2,000- आरोह शर्मा कक्षा 10वी, बाल भारती पब्लिक स्कूल सिपत

को पुरस्कार की राशि एवं प्रमाण पत्र सोमवार दिनांक 17/08/2026 उनके स्कूल मे सभी विधार्थियो की उपस्थिति में प्रार्थना सभा में प्रदान किया जायेगा।
इसके साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन एवं सम्मान किया गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

राजकेसर हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है। स्वस्थ एवं बेहतर भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की कल्पनाशक्ति और सकारात्मक सोच महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आयोजकों के उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ हुआ। राजकेसर हॉस्पिटल, बलौदा ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों एवं समाज के हित में ऐसे रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है...

Related posts:

error: Content is protected !!