



जांजगीर-बलौदा. भाजपा मंडल बलौदा के अध्यक्ष निलेश गुप्ता ने कहा है कि केंद्रीय बजट विकसित भारत की ओर देश को ले जाने वाला है. इसमे शिक्षा, स्वस्थ्य, रोजगार, कृषि, उद्योग, परिवहन सहित युवा, महिला एवं सभी वर्गों को ध्यान में रख कर बनाया गया है.
ये बजट वर्तमान के साथ साथ भविष्य के सपनों को साकार करता है. इस बजट से उसे नई गति मिलेगी. किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी नागरिक हैं, उन्हें समृद्धि का मजबूत भागीदार बनाना और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के विजन को साकार करना ही मोदी सरकार की नीति रही है.





