Janjgir-Nawagarh Arrest : रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रुपये की मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रुपये की मांगकर मारपीट करने वाले उत्तर साहू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी उत्तर साहू के खिलाफ BNS की धारा 296, 115 (2), 351 (3), 119 (1), 127 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, अवरीद गांव के ओमप्रकाश कश्यप ने बताया कि वह 10 फरवरी को जांजगीर से वापस अपने घर जा रहा था, तभी वह अवरीद गांव पहुंचा था, उसी समय उत्तर साहू ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रुपये की मांग कर रहा था. उसे रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की थी. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने शराब पीने के लिए रुपये की मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी उत्तर साहू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Rape FIR : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी अकलतरा पुलिस

error: Content is protected !!