Janjgir News : एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए दो कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई

जांजगीर. अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से जनवरी माह में अनुभाग अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव एवं फार्मासिस्ट अंबल मसीह सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त हो रहे दोनों कर्मचारियों को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता एचएन. कोसरिया द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया गया। मुख्य अभियंता के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, एसडी. द्विवेदी, आरके. साव और एन. लकरा की गरिमामयी उपस्थिति रही।



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Big News : शराब के नशे में कपड़े उतारकर ट्रक ड्राइवर ने जमकर उत्पात मचाया, बीच सड़क पर ट्रक को रोककर जमकर तमाशा किया, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

तकनीकी भवन के सभाकक्ष में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गई। अनुराग श्रीवास्तव ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 41 वर्ष 1 माह व 15 दिन की लंबी सेवाएं दी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति कोरबा पूर्व में कार्यालय सहायक श्रेणी-तीन (प्रशिक्षु) के पद पर हुई थी। जबकि अंबल मसीह ने 27 वर्ष 28 दिन की सेवाएं दी हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अपने दीर्घ कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विधि अधिकारी रमेश टंडन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में रामनारायण राठौर का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : नगर पंचायत डभरा में विकास कार्यों की रफ्तार तेज, सीसी रोड व आरसीसी नाली निर्माण शुरू

error: Content is protected !!