Janjgir News : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पांडेय ने बजट को किसान हित में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया..

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता, किसान नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने बजट का स्वागत करते हुए इसे किसानों के हित में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया है।



इंजी. पाण्डेय ने कहा कि इस बजट में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सिंचाई, कृषि अधोसंरचना, समर्थन मूल्य व्यवस्था और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी प्रावधान किए हैं, जिससे किसानों को सीधे लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : मुलमुला मण्डल के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर चलाया अभियान

उन्होंने आगे कहा कि यह बजट गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। इससे खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे और युवाओं को कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

रवि पाण्डेय ने विश्वास जताया कि यह बजट प्रदेश के किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।साथ ही उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट देने के लिए जांजगीर-चांपा जिले को ऑटोमैटिक ट्रैक की घोषणा होने पर वित्तमंत्री का आभार व्यक्त किया ।।

इसे भी पढ़े -  AKaltar News : अकलतरा ग्रामीण मंडल बीजेपी द्वारा आयोजित "गांव चलो अभियान' कार्यक्रम में भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी हुए शामिल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

error: Content is protected !!