JanjgirChampa Action : जांजगीर और चाम्पा के मध्य हसदेव नदी पर बनेगा नया ब्रिज, प्रशासन ने बुलडोजर से ढहाया 5 दुकानें और 1 कारखाना… अब होगी ये प्रक्रिया…

जांजगीर-चाम्पा. जिला मुख्यालय जांजगीर और चाम्पा के बीच हसदेव नदी पर नया ब्रिज बनेगा. इसे लेकर जांजगीर की राजस्व टीम ने बिरगहनी गांव की 5 दुकानों और 1 आलमारी कारखाना को बुलडोजर से तोड़ा. इस दौरान नायब तहसीलदार सृजल साहू की टीम ने राजस्व अमला के साथ कार्रवाई की. यहां पुलिस बल तैनात था.



दरअसल, जांजगीर और चाम्पा के बीच गेमन पुल पर बना ब्रिज दशकों पुराना है. यहां नया ब्रिज बनाने राशि स्वीकृत हुआ है. इसके बाद बिरगहनी गांव में अतिक्रमण को बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाई हुई और सेतू निगम विभाग द्वारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. आने वाले दिनों में ब्रिज का निर्माण शुरू हो जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News सुपोषित ग्राम पंचायत पुरस्कार, जिले की तीन पंचायतों का हुआ चयन, चयनित पंचायत 2 अप्रेल 2026 को होंगी पुरस्कृत

error: Content is protected !!