JanjgirChampa Big Accident : स्कार्पियो ने बाइक सवारों को कुचला, दोनों युवकों की हुई मौत, अकलतरा थाना क्षेत्र का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के बाना परसाही गांव में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचल दिया और हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों के शव को अकलतरा अस्पताल भेजा गया है. मृतक एक युवक किशन मरावी साजापाली गांव और दूसरा युवक अभय दास पचरी गांव का रहने वाला था.



इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

दरअसल, शिवरीनारायण मेला से स्कार्पियो सवार लोग बलौदा जा रहे थे. वे बाना परसाही गांव पहुंचे थे कि स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी. यहां दोनों युवक दूर छिटक गए और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई थी. अकलतरा पुलिस ने घटनाकारित स्कार्पियो के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir judgement : युवती से गैंगरेप, 4 आरोपी को 20-20 साल का सश्रम कारावास, आरोपियों में 3 सगे भाई, फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट जांजगीर का फैसला, चाम्पा थाना क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!