JanjgirChampa Big News : जिलाबदर आदतन बदमाश को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार किया, …ये रही बड़ी वजह…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने आदतन गुंडा बदमाश रोहित बर्मन उर्फ गोरी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दरअसल, आदतन बदमाश को 1 साल के लिए जिलाबदर किया गया था, लेकिन वह अपने गांव कोसा में आकर रह रहा था और लोगों को धमकी देकर डरा रहा था. जिलाबदर आदतन बदमाश द्वारा राज्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन पर मुलमुला पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir judgement : युवती से गैंगरेप, 4 आरोपी को 20-20 साल का सश्रम कारावास, आरोपियों में 3 सगे भाई, फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट जांजगीर का फैसला, चाम्पा थाना क्षेत्र का मामला...

आदतन बदमाश रोहित बर्मन उर्फ गोरी के खिलाफ अनेक अपराध दर्ज है, जिसके बाद उसे 11 नवंबर 2025 को एसपी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने जिलाबदर किया था और जांजगीर-चाम्पा के अलावा सरहदी जिलों में भी रहने की मनाही थी, फिर भी आदतन बदमाश, अपने गांव कोसा में आकर रह रहा था. सूचना पर मुलमुला पुलिस ने आदतन बदमाश रोहित बर्मन उर्फ गोरी को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Suspend : डोंगरगढ़ थाना में पदस्थ SI और आरक्षक को सस्पेंड किया गया, SP ने की कार्रवाई, ये है मामला... देखिए आदेश...

error: Content is protected !!