JanjgirChampa Big Update : हमला से घायल युवक की हुई मौत, रॉड और डंडे से किया गया था हमला, फरार दसवां आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग समेत 9 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के कचंदा गांव में बदमाशों के हमला से घायल युवक की मौत हो गई. मृतक युवक का नाम अमन बंजारे है. बदमाशों ने रॉड और डंडे से 14 लोगों पर हमला किया था. इसके बाद 3 युवकों का बिलासपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसमें एक युवक अमन बंजारे की मौत हो गई है. मामले का दसवां आरोपी संजू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इससे पहले 2 नाबालिग समेत 9 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. एक मुख्य बदमाश ने 31 जनवरी की सुबह फायरिंग की थी. फिर जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हुआ था और उसके पैर में गोली लगी थी.



इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, 8 जुआरी पकड़ाए, 26 हजार रुपये, 2 कार और 7 मोबाइल जब्त, फिल्मी स्टाइल में पुलिस की कार्रवाई की हो रही खूब चर्चा...

दरअसल, 27 और 29 जनवरी को शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कचंदा गांव में बदमाशों ने डकैती की नीयत से 5 घटनाओं को अंजाम दिया था और 14 लोगों पर हमला किया था. वारदात में घायल 1 युवक की मौत हो गई है. पुलिस द्वारा मामले में अब हत्या का जुर्म दर्ज किया जाएगा.

error: Content is protected !!