JanjgirChampa Murder Arrest : हत्या के मामले में नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण में अब तक 9 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी, पूरे मामले को जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने धरदेई गांव में युवक राहुल चौहान की हत्या के मामले में फरार नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नाबालिग लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है, वहीं 2 आरोपी करन कुर्रे, अनिरुद्ध उर्फ अन्नी कुर्रे को जेल भेजा गया है. पूर्व में घटना में शामिल 4 नाबालिग लड़के और 2 युवक की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस तरह अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.



पुलिस के मुताबिक, सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव के दर्रा गांव का युवक राहुल चौहान, 11 फरवरी को शिवरीनारायण मेला देखकर अपनी मौसी के घर धरदेई गांव आया था. इस बात से गांव का युवक नाराज रहता था, क्योंकि वह लड़की से बात करता था. राहुल के आने से उसे दिक्कत थी. इसकी वजह से राहुल चौहान की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया था. पीएम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ था. पुलिस ने मामले में फरार 4 नाबालिग लड़के और 2 युवक को गिरफ्तार किया था. पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. इस दौरान शिवरीनारायण पुलिस ने फरार आरोपी करन कुर्रे, अनिरुद्ध उर्फ अन्नी कुर्रे और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिलाबदर, एक वर्ष तक सक्ती समेत इन जिलों से रहेगा बाहर... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!