JanjgirChampa News : आकाशवाणी ने किसान स्कूल बहेराडीह की टीम का किया सम्मान, कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया गया रेडियो किसान दिवस, तीन जिले के प्रगतिशील किसान हुए शामिल

जांजगीर-चाम्पा. भारत सरकार के क़ृषि विज्ञान केंद्र के गोद ग्राम बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल के संचालक समेत उनकी टीम को रेडियो किसान दिवस के अवसर पर आकाशवाणी ने रेडियो भेंट कर सम्मानित किया. इसके साथ ही आकाशवाणी बिलासपुर द्वारा किसान की बात रेडियो के साथ कार्यक्रम में किसानों की सफलता की कहानी को प्रस्तुत करने का मंच प्रदान किया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने किसान स्कूल के उदेश्य को लेकर अपना विचार व्यक्त किया. इससे पूर्व, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, इंदिरा गांधी क़ृषि विश्वविद्यालय रायपुर के निदेशक विस्तार एसएस टुटेजा, आकाशवाणी बिलासपुर की कार्यक्रम प्रमुख डॉ. सुप्रिया भारतीयन, केवीके प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. केडी महंत, चिंतामणि बंजारे, आकाशवाणी के महेंद्र साहू, आशीष राठौर और किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने क़ृषि क्षेत्र में अपना विचार व्यक्त किया.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई, 13 हाईवा व 3 ट्रैक्टर जब्त

आकाशवाणी बिलासपुर और केवीके के सयुंक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय में आयोजित एग्रीटेक क़ृषि मेला व रेडियो किसान दिवस क़ृषि विज्ञान केंद्र में मनाया गया, जहां रेडियो से जुडा सशक्त होता हिंदुस्तान उदेश्य को लेकर जिले के प्रगतिशील किसानों समेत बिलासपुर और सक्ती जिले के किसानों को रेडियो भेंट कर मेमोंटो के साथ सम्मानित किया गया. सम्मानित किये जाने वाले प्रगतिशील किसान में सिवनी के कृषक रामाधार देवांगन समेत दुष्यंत सिंह महंत, रोहित साहू मुलमुला, चिंतामणि बंजारे करही मुंगेली, संदीप तिवारी मेहंदा,आशीष राठौर महंत, बिहान की महिला किसान क़ृषि सखी धनबाई राजन धुरकोट, क़ृषि सखी अनिता चंद्रा चोरभट्ठी जैजैपुर और अन्य किसान शामिल हैं.
कार्यक्रम को सफल बनाने में आकाशवाणी बिलासपुर से महेंद्र साहू, गोपाल कृष्ण पाण्डेय, चित्रलेखा तिवारी, मोनाली ठाकरे, रुपेश कंवर, हरीश, गौरहा, क़ृषि वैज्ञानिक रंजीत मोदी, चंद्र शेखर खरे, शशिकांत सूर्यवंशी, डॉ प्रदीप सिंह,आशीष प्रधान,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Murder : डेढ़ वर्ष के बेटे को मौत के घाट उतारा, ईंट से मारकर सनकी पिता ने की हत्या, आरोपी पिता हिरासत में...

error: Content is protected !!