



जांजगीर-9 वी इन्विटेशनल इंटरनेशनल कराटे चेम्पियनशिप का आयोजन प्रियदर्शी इंडोर स्टेडियम विशाखापत्तनम आंध्रप्रदेश में विगत 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक, यूनाइटेड शोतोकान कराटे फेडरेशन एवं कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन डब्लू के एफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजीत किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यअतिथि फ़िल्म अभिनेता डॉ. सुमन तलवार ब्रांड एंबेसडर कराटे इंडिया के हाथों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, उक्त चेम्पियनशिप में भूटान, नेपाल, बांगलादेश, श्रीलंका आदि देशों से एक हजार से भी अधिक खिलाड़ियों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किए भारतीय टीम में सम्मिलित जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को डॉक्टर सी व्ही रमन यूनिवर्सिटी बिलासपुर द्वारा किट एवं कराटे संघ के अध्यक्ष गुरुजी सनत राठौर द्वारा इक्यूपमेंट प्रदान कर सम्मान पूर्वक विदा किया गया था टीम में सम्मिलित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर, केंद्रीय विद्यालय जांजगीर, अघोर विद्या पीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा सहित जिले के खिलाड़ियों ने अलग अलग आयु एवं वजन समूहों के काता एवं कुमिते इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया, विजेताओं में डूलीना साहू , आरुष तिवारी, श्रेष्ठ द्विवेदी , दीपक साहू , तनिषा तनु , दिव्यांश सिंह , वैभव मिश्रा , आर्यवीर सिंह , अनन्या राठौर , माही फर्रे, सनय जांगड़े , विशु वर्मा , प्रगति सूर्यवंशी , समर्थ सिंह , सजल कंवर , झलक पटेल , मांसी अग्रवाल , अव्या धानुका , जॉय स्टीफन , आकांक्षा सिंह, अनमोल साहू , किसन साहू , मिश्री बंजारे , आर्यन दिव्य, हिमांशु बरेठ, विहान नेताम , तूषिका साहू , ने पदक जीते मुख्य कोच सेंसेई रूखमणी रानू के नेतृत्व में भाग लिए खिलाड़ियों के पदक जीतने पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, समाजसेवी इंजीनियरिंग रवि पाण्डेय, जिला ओलंपिक संघ के संयोजक गोपेश्वर कहरा कार्यकारिणी अध्यक्ष अमर सुल्तानिया, अध्यक्ष हितेश यादव सचिव जितेंद्र तिवारी कराटे संघ के राष्ट्रीय सचिव वरुण पाण्डेय (ब्लैक बेल्ट 5 डॉन) श्री सांदीपनि महाविद्यालय राहोद के डायरेक्टर4 सन्तोष गुप्ता , ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल मैम सोनाली सिंह मैम , अघोर विद्यापीठ स्कूल पोड़ी दल्हा प्रिंसिपल मैम अंजली दुबे , इंटरनेशनल गुरुकुल स्कूल जांजगीर प्रिंसिपल देव, केंद्रीय विद्यालय स्कल प्रिंसिपल सर के . के.चंद्रा सर मधु विश्वकर्मा , वैभवी सिंह सिसोदिया देवचरण निषाद , हरप्रीत सिंह आदि खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किए हैं.






