Champa News : रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून, चांपा के अंशिका, लक्ष्य ने दिया करुणा और जिम्मेदारी का संदेश…

चांपा. गर्मियों के मौसम की दस्तक से पहले ही तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जाने लगी है. ऐसे में इंसानों के साथ-साथ गौ माता और अन्य बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है इसी जिम्मेदारी और संवेदना का सुंदर उदाहरण चांपा के डागा कॉलोनी बरपाली चौक में देखने को मिल रहा है.

 



डागा कॉलोनी निवासी स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल के घर के नन्हे-नन्हे बच्चे अंशिका और लक्ष्य ऐरन अग्रवाल अपने छोटे से प्रयास के माध्यम से समाज को बड़ी सीख दे रहे हैं. गर्मी के मौसम से पहले ही इन बच्चों ने अपने घर और आसपास गौ माता व पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था शुरू कर दी है उनका उद्देश्य साफ है भीषण गर्मी में कोई भी बेजुबान जीव प्यास से परेशान ना हो.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Big Update : युवक के हत्या के मामले में अब नए सिरे से होगी जांच, SP विजय पांडेय ने घटनास्थल का लिया जायजा, SP विजय पांडेय ने एडिशनल एसपी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित की, डिटेल में पढ़िए...

अंशिका और लक्ष्य का यह कार्य यह दर्शाता है की करुणा और मानवता की भावना उम्र की मोहताज नहीं होती. बच्चों की इस पहल से आसपास के लोग भी प्रेरित हो रहे हैं और कई परिवारों ने अपने घरों के बाहर पानी के बर्तन रखने शुरू कर दियें हैं. इससे न केवल पशु पक्षियों को राहत मिल रही है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी फैल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

स्थानीय नागरिकों ने इन बच्चों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि बचपन से ही बच्चों में जीव जंतुओं के प्रति दया और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो तो भविष्य का समाज और भी संवेदनशील बन जाता है.

“रहिमन पानी रखिए” की सीख को चरितार्थ करते हुए स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल के पोता – पोती अंशिका और लक्ष्य ऐरन अग्रवाल सचमुच आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं “जय गंगा मैया”.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : जिले के 9 कीटनाशक विक्रेताओं का लायसेंस निरस्त, अकलतरा के आर.के. ट्रेडर्स को सील किया, जिले में हो रही लगातार कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!