Kharod News : उप्र के गाजियाबाद में 3 अप्रेल को आयोजित ‘ड्रॉप रोबॉल चैम्पियनशिप’ में शामिल होंगे खरौद स्कूल के 3 छात्र, बिर्रा स्कूल के 4 छात्र भी होंगे शामिल, छात्रों में उत्साह

खरौद. उप्र के गाजियाबाद में 3 अप्रेल आयोजित ड्रॉप रोबॉल चैम्पियनशिप आयोजित है. इसमें खरौद और बिर्रा स्कूल के 4 छात्र शामिल होंगे. राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल होने को लेकर छात्रों में उत्साह है.



खरौद हायर सेकेंडरी स्कूल के पीटीआई प्रमिल यादव ने बताया कि ड्राप रोबॉल की राष्ट्रीय स्पर्धा में खरौद स्कूल के 3 छात्र पीयूष बंजारा, देवव्रत भारद्वाज और भानू सिदार का चयन हुआ है, वहीं बिर्रा स्कूल से 4 छात्र पिंकू साहू, शुभम केंवट, ओमप्रकाश साहू और अक्षय बंजारे को स्पर्धा में शामिल होने का अवसर मिला है. इन छात्रों को पीटीआई प्रमिल यादव लेकर गाजियाबाद जाएंगे. छात्रों के चयन होने पर खरौद स्कूल के प्राचार्य आरके गोस्वामी और स्टाफ ने खुशी जाहिर की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई...

error: Content is protected !!