Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की मेहनत लाई रंग, नगर विकास के लिए 2 करोड़ 24 लाख 26 हजार की मिली स्वीकृति

सक्ती. नगर पालिका सक्ती के ऊर्जावान एवं कर्मठ अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. नगर के समग्र विकास के लिए अधोसंरचना मद अंतर्गत 2 करोड़ 24 लाख 26 हजार की राशि को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है. इस राशि से नगर पालिका सक्ती के सभी 18 वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे.



संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका सक्ती में सड़क, नाली, सीसी रोड एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कुल 34 विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है. इससे नगर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से प्रतीक्षित विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह पर व्हीएलसीटीपीपी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, सुरक्षा की ली गई शपथ

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने इस बड़ी सौगात के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मंत्री जी ने खुले दिल से नगर सक्ती के विकास हेतु स्वीकृति प्रदान की है. यह राशि नगर के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी.”

अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने आगे बताया कि स्वीकृत कार्यों के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी, ताकि विकास कार्यों को बिना किसी देरी के शुरू किया जा सके. उन्होंने विश्वास जताया कि बहुत जल्द नगरवासी धरातल पर विकास कार्यों को होते हुए देखेंगे. नगरवासियों में इस स्वीकृति को लेकर उत्साह का माहौल है और नगर पालिका प्रशासन इसे नगर के विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मान रहा है.

इसे भी पढ़े -  डिग्री से ज्यादा कीमती हैं ये 8 'लाइफ स्किल्स', जो आपको स्कूल में कभी नहीं सिखाई गई

error: Content is protected !!