Sheorinarayan Murder Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने धरदेई गांव में युवक की हत्या के मामले में फरार 2 नाबालिग लड़के सहित 3 आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने धरदेई गांव में युवक राहुल चौहान की हत्या के मामले में 2 नाबालिग लड़के सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों नाबालिग लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है. गिरफ्तार आरोपी राजवीर अनंत राहौद का रहने वाला है, जिसे जेल भेजा गया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, बाइक को जब्त किया है. पुलिस ने पूर्व में घटना में शामिल एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर चुकी है.



पुलिस के मुताबिक, सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव के दर्रा गांव का युवक राहुल चौहान, 11 फरवरी को शिवरीनारायण से मेला देखकर अपनी मौसी के घर धरदेई गांव आया था. इस बार से गांव का युवक नाराज रहता था, क्योंकि वह एक लड़की से बात करता था, राहुल के आने से उसे दिक्कत थी. इसको लेकर युवक राहुल चौहान की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया था. शव पर चोट के निशान थे. पीएम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ था. पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया था. मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. इधर, पुलिस ने मामले के फरार आरोपी राजवीर अनंत और अन्य 2 नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Loot : साइकिल सवार शख्स से ढाई लाख रूपये की लूट, बाइक में पहुंचे 2 बदमाश ने की लूट, CCTV में कैद हुए बदमाश, नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!