Champa Murder Arrest : डंडे से मारकर युवक की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के घोघरानाला में डंडे से मारकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. सभी आरोपी सागर कर्ष, नागेश्वर नायडू, अश्विनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे और आकाश साहू, चाम्पा के ही हैं.

 



दरअसल, युवक सागर कर्ष अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था. यहां युवक रोहित महंत ने उससे गाली-गलौज की. इस पर सागर ने रोहित को थप्पड़ जड़ दिया. फिर यहां से रोहित भाग गया. बाद में रोहित फिर आया और रोहित महंत ने दोबारा गाली दिया. इसके बाद सागर कर्ष और उसके साथियों ने मिलकर रोहित महंत की डंडे से हमला कर दिया. हमला के बाद अस्पताल ले जाने पर युवक की मौत हो गई. हत्या की वारदात के बाद पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद, 6 आरोपियों को चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!