मनरेगा संशोधन के खिलाफ युवा कांग्रेस का बिगुल, युवा महापंचायत की घोषणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने प्रेस वार्ता में NOB फॉर्म किया लॉन्च

जांजगीर-चाम्पा. मनरेगा में किए गए संशोधन के खिलाफ युवा कांग्रेस ने बिगुल फूंक दिया है। युवा कांग्रेस ने इस फैसले को मजदूरों, ग्रामीण युवाओं और गरीब तबके के अधिकारों पर सीधा हमला बताते हुए युवा महापंचायत के आयोजन की घोषणा की है। इसी क्रम में एक अहम प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार जिला स्तर पर यह प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें विधायक ब्यास कश्यप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव योगेंद्र प्रताप सिंह, जांजगीर नगर अध्यक्ष रामबिलास राठौर, नागेंद्र गुप्ता, हर्षवर्धन सिंह, ठाकुर सौरभ सिंह, प्रतीक सिंह, आकाश सिंह, भूपेंद्र यादव , आकाश तिवारी, मुकेश कौशिक, महेंद्र कश्यप, संस्कार राठौर, अंशु रजक, सीतेश कंवर आदि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे. प्रेस वार्ता का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने किया।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किया गया संशोधन मजदूरों को रोजगार से वंचित करने की साजिश है।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

यह बदलाव ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कमजोर करेगा और बेरोजगारी को और बढ़ावा देगा, जिसे युवा कांग्रेस किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान NOB फॉर्म को भी विधिवत रूप से लॉन्च किया गया। जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने बताया कि इस फॉर्म के माध्यम से आम जनता और युवाओं को आंदोलन से जोड़ा जाएगा, ताकि मनरेगा संशोधन के खिलाफ आवाज और अधिक मजबूत हो सके। पंकज शुक्ला ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में युवा महापंचायत के जरिए बड़े स्तर पर जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है। इसमें किया गया संशोधन मजदूरों के हक छीनने जैसा है। युवा कांग्रेस इसके खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...
error: Content is protected !!