BCCI ने वेस्‍टइंडीज, श्रीलंका, जिम्‍बाब्‍वे और ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज का किया एलान, एक क्लिक में देखें पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को टीम इंडिया के 2026-27 के घरेलू इंटरनेशनल सीजन का शेड्यूल जारी किया। आगामी घरेलू सीजन में रोमांचक और एक्शन से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे। चार मेहमान टीमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया मल्‍टी फॉर्मेट क्रिकेट खेलने के लिए भारत आएंगी। इस सीजन में 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे।

 



वेस्‍टइंडीज करेगी शुरुआत
सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी। इस दौरे की शुरुआत 27 सितंबर, 2026 से शुरू होगा। इस दौरान भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज और उसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे मैच त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। टी20 मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

वेस्‍टइंडीज का भारत दौरा
पहला वनडे: 27 सितंबर, त्रिवेंद्रम
दूसरा वनडे: 30 सितंबर, गुवाहाटी
तीसरा वनडे: 3 अक्‍टूबर, न्‍यू चंडीगढ़
पहला टी20: 6 अक्‍टूबर, लखनऊ
दूसरा टी20: 9 अक्‍टूबर, रांची
तीसरा टी20: 11 अक्‍टूबर, इंदौर
चौथा टी20: 14 अक्‍टूबर, हैदराबाद
पांचवां टी20: 17 अक्‍टूबर, बेंगलुरु

श्रीलंका की मेजाबानी करेगा
भारत दिसंबर 2026 में श्रीलंका की मेजबानी करेगा। इस दौरान तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे, जबकि टी20 मैच राजकोट, कटक और पुणे में होंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

श्रीलंका का भारत दौरा
पहला वनडे: 13 दिसंबर, दिल्‍ली
दूसरा वनडे: 16 दिसंबर, बेंगलुरु
तीसरा वनडे: 19 दिसंबर, अहमदाबाद
पहला टी20: 22 दिसंबर, राजकोट
दूसरा टी20: 24 दिसंबर, कटक
तीसरा टी20: 27 दिसंबर, पुणे

3 वनडे मैच खेले जाएंगे
नए साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे टीम भारत का दौरा करेगा। इस दौरान तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ये मैच कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में होंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!