BSNL का 72 दिन वाला जबरदस्त प्लान, 2.5GB हाई-स्पीड डेटा डेली…पूरी खबर पढ़िए

नई दिल्ली. सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने करोड़ों यूजर्स के लिए समय-समय पर नए-नए रिचार्ज प्लान्स और ऑफर लेकर आती रहती है। कंपनी ने हाल ही में होली के खास मौके पर भी एक जबरदस्त रिचार्ज प्लान पेश किया था, लेकिन अच्छी खबर ये है कि यह ऑफर अभी भी लाइव है। जी हां, अगर आप लंबी वैलिडिटी और ज्यादा डेटा वाला कोई धांसू प्लान ढूंढ रहे हैं, तो कंपनी का 485 रुपये वाला प्लान आपके लिए अच्छा बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।



दरअसल, कंपनी ने इस 485 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में आपको न सिर्फ लंबी वैलिडिटी मिल रही है बल्कि रोजाना डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं। यही कारण है कि यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद खास बन गया है जो कम कीमत में ज्यादा दिनों तक चलने वाला रिचार्ज ढूंढ रहे हैं। चलिए पहले विस्तार से जान लेते हैं कि प्लान में क्या-क्या मिल रहा है…

इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

BSNL के 485 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स
बीएसएनएल अपने इस 485 रुपये वाले प्लान में आपको 72 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। साथ ही इस प्लान में आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी देखने को मिल रही है। अगर आप एक हैवी डेटा यूजर हैं तो आपको इस प्लान में डेटा की भी बिलकुल कमी नहीं होगी, क्योंकि ये प्लान रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर कर रहा है।

इसके अलावा इस प्रीपेड प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। इसका मतलब है कि कॉलिंग, डेटा और मैसेजिंग तीनों सुविधाएं एक ही रिचार्ज में मिल जाती हैं। ये सभी बेनिफिट्स इस प्लान को काफी ज्यादा खास बना देते हैं। कंपनी ने इस ऑफर को होली स्पेशल ऑफर के तौर पर पेश किया था, लेकिन फिलहाल यूजर्स अभी भी इसका लाभ ले सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

कब तक वैलिड है ऑफर?
कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए बताया है कि ऑफर 31 मार्च 2026 तक वैध है। इसका मतलब है कि अगर आप जल्द रिचार्ज कर लेते हैं तो इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है जो डेली ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और साथ ही लंबी वैलिडिटी चाहते हैं।

इसे भी पढ़े -  Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल, आते ही बन गई मस्ट वॉच

error: Content is protected !!