Champa Attack Arrest : टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई, …ये रही हमले की वजह, पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने हत्या की नीयत से टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी कीर्तन पटेल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घायल युवक का इलाज चाम्पा के बीडीएम अस्पताल में चल रहा है.



दरअसल, मामला कुरदा गांव का है. यहां सुखराम पटेल के घर के बाद कीर्तन पटेल गाली-गलौज कर रहा था. उसे मना किया तो वह तैश में आ गया और टांगी से सुखराम पटेल पर जानलेवा हमला कर दिया. वारदात के बाद चाम्पा पुलिस ने आरोपी कीर्तन पटेल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य बने दूजेराम ज्योति

error: Content is protected !!