सावधान! ड्राइविंग के दौरान मौत को बुलावा देती हैं ये 5 आदतें, आज ही बदलें वरना पड़ेगा पछताना

हर साल छोटी-छोटी गलतियों या आदतों की वजह सड़क पर कई सारे एक्सीडेंट होते हैं। ये बातें सुनने में तो मामूली लगती हैं लेकिन इनकी वजह से ड्राइवर का ध्यान सड़क से हट जाता है और हादसे हो जाते हैं। यहां हम आपको 5 आम आदतों के बारे में बताएंगे जिनकी वजह से एक्सीडेंट सबसे ज्यादा होते हैं।



दिमाग का कहीं और होना
यह ध्यान भटकने का सबसे आम तरीका है। ड्राइव करते समय जब आप ऑफिस के काम घर की परेशानियों या पैसों के बारे में सोचने लगते हैं तो इसे मानसिक भटकाव कहते हैं। आपको सामने की सड़क और गाड़ियां दिख तो रही होती हैं लेकिन आपका दिमाग उन्हें समझ नहीं आता। इससे कोई अचानक सामने आ जाए तो आप समय पर ब्रेक नहीं लगा पाते या गाड़ी मोड़ नहीं पाते।

इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना
गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल करना सबसे बड़ी हादसों की वजहों में से एक है। मैसेज टाइप करने या पढ़ने में आपकी आंखें और हाथ फोन पर ही होते हैं जिससे आप सामने आ रही गाड़ियों को नहीं देख पाते। अगर आप 80-100 की स्पीड पर सिर्फ 5 सेकंड के लिए भी फोन देखते हैं तो आपकी गाड़ी काफी आगे निकल जाती है। इससे हादसा होने का चांस बड़ जाता है।

बाहरी चीजों पर ध्यान देखना
अक्सर सड़क किनारे कोई एक्सीडेंट हुआ हो या भीड़ लगी हो तो लोग गाड़ी धीमी करके उसे देखने लगते हैं। इससे पीछे आ रही गाडियों से टकराने का खतरा बढ़ जाता है। जब आप सड़क किनारे तमाशा देखने के लिए अचानक ब्रेक मारते हैं या गाड़ी दूसरी लेन में अचानक मोड़ते हैं तो एक दुर्घटना की वजह से दूसरी दुर्घटना हो जाती है।

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

कार के अंदर बैठे लोग
जब कार में बैठे लोग बहुत जोर-जोर से बातें करते हैं या आपस में लड़ते हैं तो ड्राइवर का दिमाग अपने आप उनकी बातों में उलझ जाता है। अक्सर माता-पिता पीछे बैठे बच्चों से बातें करने या उन्हें चुप कराने के लिए पीछे मुड़ते हैं तो उस एक पल में ही ड्राइवर का ध्यान सड़क से हट जाता है।

ड्राइव करते समय खाना-पीना
जब आप एक हाथ में समोसा-सैंडविच या कुछ भी खाने की चीजें पकड़ते हैं तो स्टीयरिंग व्हील पर आपका कंट्रोल आधा हो जाता है। अचानक मोड़ आने पर आप गाड़ी नहीं संभाल पाएंगे। अगर चाय या कॉफी जैसी कोई भी गर्म चीज अचानक आपके ऊपर गिर जाए तो आप बड़बड़ी में अचानक ब्रेक मार सकते हैं जिससे एक्सीडेंट होने का खरता बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

error: Content is protected !!