फोन में बार-बार गायब हो रहा नेटवर्क? तो इन आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक

नई दिल्ली. स्मार्टफोन आज हमारी डेली लाइफ का खास हिस्सा बन गया है। इस डिवाइस से आप कॉलिंग, इंटरनेट, मैसेजिंग और कई जरूरी काम मिनटों में कर सकते हैं, लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि मोबाइल में अचानक नेटवर्क गायब हो जाते हैं या बार-बार कम-ज्यादा होने लगते हैं। ऐसे में कॉल ड्रॉप, स्लो इंटरनेट और मैसेज भेजने में भी समस्या आ सकती है। अगर आप भी ऐसी किसी समस्या से परेशान हैं तो चलिए इसे ठीक करने का तरीका जान लेते हैं…



एयरप्लेन मोड करें ट्राई
सबसे पहले तो अगर आपके मोबाइल में नेटवर्क काफी कम आ रहा है, तो एयरप्लेन मोड ऑन और ऑफ करके ट्राई करें। कई बार ऐसा देखा गया है कि नेटवर्क में छोटी तकनीकी गड़बड़ी के कारण से फोन टावर से सही तरीके से कनेक्ट नहीं हो पाता है। ऐसे में एयरप्लेन मोड 20 से 30 सेकंड के लिए ऑन करना इस समस्या को फिक्स करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़े -  CG News: अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा! सर्वे में बड़ा खेल… सरकारी रिकॉर्ड में बताया इस चीज का फसल, अब कलेक्टर ने तीन अफसरों को थमाया नोटिस

डिवाइस करें रीस्टार्ट
फोन में सही नेटवर्क न आने पर आप फोन को रीस्टार्ट करके भी इस समस्या को फिक्स कर सकते हैं। लंबे वक्त तक फोन ऑन रहने के कारण से भी नेटवर्क से जुड़ी समस्या आ सकती हैं। ऐसे में मोबाइल को एक बार बंद करके दोबारा ऑन करने से नेटवर्क सिस्टम रीफ्रेश हो जाता है और काफी हद तक खराब नेटवर्क की समस्या फिक्स हो जाती है।

नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट
अगर आप डिवाइस को रीस्टार्ट कर चुके हैं तो इसके बाद एक बार नेटवर्क सेटिंग्स को भी रीसेट करके देखें। ऐसा करना भी एक कारगर तरीका माना जाता है। फोन की सेटिंग्स में जाकर Reset Network Settings वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करें। ऐसा करने से नेटवर्क, वाई-फाई और ब्लूटूथ की सेटिंग्स दोबारा डिफॉल्ट हो जाती हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

फोन को अपडेट करें
मोबाइल फोन को अपडेट करके भी आप फोन में खराब नेटवर्क की समस्या को फिक्स कर सकते हैं। कभी कभी सॉफ्टवेयर में किसी बग की वजह से भी इंटरनेट स्लो हो जाता है और कॉल ड्राप जैसी समस्या देखने को मिलती है लेकिन सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद ये समस्या काफी हद तक फिक्स हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

error: Content is protected !!