Janjgir-Akaltara Big News : अकलतरा नपा की अध्यक्ष दीप्ति सारथी, पार्षद और पार्षद पति के खिलाफ FIR, तालाब को फोड़कर पानी बहाने का मामला, कलेक्टर से शिकायत के बाद तहसीलदार और CMO ने की थी जांच, अध्यक्ष ने FIR को गलत कार्रवाई बताया…

जांजगीर-चाम्पा. नगर पालिका अकलतरा की अध्यक्ष दीप्ति सारथी, पार्षद रूखमणी वैष्णव और पार्षद के पति विवेक सिंह बैस के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है. अकलतरा के गोपिया तालाब को फोड़कर पानी बहाने के मामले में CMO की रिपोर्ट पर एफआईआर हुई है. इससे पहले नगर पालिका उपाध्यक्ष और कुछ पार्षदों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत की थी. इसके बाद तहसीलदार और CMO ने जांच की थी और पंचनामा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी थी.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा, 'लोगों से मिलकर समस्याओं को जानकर निराकरण करने का किया जा रहा प्रयास, रेलवे क्षेत्र में व्यापक स्तर पर हो रहा काम'

आरोप है, बिना अनुमति तालाब को फोड़ने का आरोप लगाया गया है, वहीं नपा अध्यक्ष दीप्ति सारथी ने FIR को गलत कार्रवाई बताया है और कहा है कि परिषद में गोपिया तालाब में कार्य कराने को लेकर प्रस्ताव पहले से पारित है और राशि स्वीकृत है. तालाब में कार्य कराने पानी को बाहर किया गया है, जिसमें स्थानीय लोगों की सहमति रही है. फिलहाल, अकलतरा नगर में पिछले 1 साल से अध्यक्ष, सीएमओ और ठेकेदारों में खींचतान चल रही है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सक्ती के दो निर्णायकों ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में लिया भाग, परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

error: Content is protected !!