Sakti Big News : ‘खबर सीजी न्यूज’ की खबर का असर, मरघट्टी गांव में ग्रामीणों ने चेन माउंटेन और रेत से भरे 12 हाइवा को रोका, खनिज अधिकारी एवं अन्य अफसरों के खिलाफ नारेबाजी, महानदी में ग्रामीणों का प्रदर्शन, महानदी में लगातार जारी था रेत उत्खनन…

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के मरघट्टी गांव में महानदी का लगातार सीना छलनी की जा रही थी और लगातार रेत निकाले जा रहे थे. इससे स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी थी और आज वह नाराजगी सामने आ गई है. मरघट्टी गांव में महानदी पर चेन माउंटेन से रेत उत्खनन करने को लेकर ‘KhabarCGNews‘ ने कई बार खबर प्रसारित की थी. लोगों में पहले से रेत उत्खनन का विरोध था. आज ग्रामीणों ने महानदी में पहुंचकर रेत का उत्खनन करते चेन माउंटेन और परिवहन करते 12 हाइवा को रोक दिया है, वहीं खनिज अधिकारी समेत अन्य अफसरों के खिलाफ ग्रामीणों ने नारेबाजी की है. फिलहाल, मौके पर अभी कोई अफसर नहीं पहुंचा है. अब देखने वाली बात होगी, इस मामले में खनिज विभाग और प्रशासन, इन वाहनों पर क्या कार्रवाई करता है ?

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जांजगीर-केरा मार्ग के मजबूतीकरण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 16.60 किमी सड़क के लिए ₹10.04 करोड़ से अधिक की मंजूरी...

दूसरी ओर, मरघट्टी गांव में PMGSY की सड़क को भारी वाहन रौंद रहे हैं. इस बात को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी है. इधर, NGT का स्पष्ट निर्देश है, नदी में रेत का उत्खनन चेन माउंटेन से नहीं किया जा सकता, फिर भी चेन माउंटेन से उत्खनन जारी है. सबसे बड़ी बात, खनिज विभाग के अफसर को रेत उत्खनन की जानकारी है, फिर भी वे कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. इस बात को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और अब चेन माउंटेन, 12 हाइवा को ग्रामीणों ने महानदी में रोक दिया है. इस तरह अब प्रशासन में हड़कम्प है. अब इंतजार है कार्रवाई का, देखना होगा, इन वाहनों पर क्या कार्रवाई होती है और ग्रामीणों की नाराजगी को किस तरह दूर की जाएगी ?

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

Related posts:

error: Content is protected !!