Janjgir-Nawagarh Arrest : शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंकने वाले आरोपी 5 युवक गिरफ्तार, मुख्य मार्ग पर लकड़ी और पत्थर रखकर आवागमन किए थे बाधित

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस की गाड़ी के पत्थर फेंकने वाले आरोपी 5 युवक अनीश यादव, साहिल यादव, राज कश्यप, सुखराम कश्यप, परमेश्वर यादव को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पत्थरबाजी से पुलिस के 2 वाहनों के शीशे टूटे हैं. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 126 (2), 324 (3), 221, 132, 191 (2) एवं लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम की धारा 3 (1) के तहत कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार पांचों आरोपी, बुड़ेना गांव के रहने वाले हैं.



इसे भी पढ़े -  Akaltara Big News : नगर पालिका अध्यक्ष का जल संचयन सत्याग्रह, तालाब के पास अनिश्चितकालीन अनशन में बैठी अध्यक्ष, ...ये है मांग... डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, नवागढ़ पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी सेमरा से बुड़ेना की ओर जा रही थी. बुड़ेना गांव में अज्ञात बदमाशों ने मुख्य मार्ग पर लकड़ी और पत्थर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था. पुलिस पार्टी द्वारा मार्ग से अवरोध हटाया जा रहा था. उसी समय बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फ़ेंककर आगे और पीछे के शीशे को तोड़ दिए थे. इस दौरान पुलिस ने दौड़ाकर कुछ आरोपियों को पकड़ा था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : अमोरा के सिद्धबाबा मंदिर प्रांगण में जनसमस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन, प्राप्त प्रकरणों का किया गया निराकरण, सरपंच सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

इधर, पुलिस ने पत्थर फेंकने वाले आरोपी युवक अनीश यादव, साहिल यादव, राज कश्यप, सुखराम कश्यप, परमेश्वर यादव को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!