JanjgirChampa Arrest : इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल जब्त, गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरु घासीदास के मेला कार्यक्रम को लेकर किया था टिप्पणी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने इंस्टाग्राम पर गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरु घासीदास मेला को लेकर अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के मामले में आरोपी सुप्रीम यादव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. आरोपी युवक, खरौद का रहने वाला है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 299 एवं आईटी एक्ट 66 ( D) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिलाबदर, एक वर्ष तक सक्ती समेत इन जिलों से रहेगा बाहर... डिटेल में पढ़िए...

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में गिरौदपुरी धाम में गुरु घासीदास मेला कार्यक्रम आयोजित था. इसे लेकर सुप्रीम यादव ने इंस्टाग्राम में अभद्र टिप्पणी किया था. इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई थी. मामले में रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था.

इधर, जांच के दौरान मामले में पुलिस ने अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी सुप्रीम यादव को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 1000 ट्रिप रेत जब्त, रेत माफिया में हड़कम्प...

error: Content is protected !!