JanjgirChampa Attack Arrest : बेटे ने मां पर टांगी से हमला किया, आरोपी बेटा गिरफ्तार, गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती, नवागढ़ क्षेत्र का मामला.. ये थी वजह…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने शराब पीने से रोकने पर बेटे ने मां पर टांगी से हमला करने वाले आरोपी बेटा दयाशंकर कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. यह मामला पोड़ी गांव का है. हमला से गम्भीर मां को नवागढ़ अस्पताल से इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां के अस्पताल में उसका इलाज जारी है.



दरअसल, पेंड्री गांव में युवक दयाशंकर कश्यप शराब पीता था और अपनी मां से विवाद करता था. उसकी मां उसे शराब पीने से मना करती थी. 11 मार्च की सुबह युवक दयाशंकर कश्यप को उसकी मां ने फिर शराब पीने से मना किया तो वह तैश में आ गया और उसने अपनी मां पर टांगी से हमला कर दिया. हमला से वह गम्भीर रूप से घायल हो गई, जिसे नवागढ़ CHC ले जाया गया. यहां हालत नाजुक होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसकी इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti : सकर्रा में पुलिस चौकी का बिलासपुर IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ...

वारदात के बाद सूचना पर पहुंची नवागढ़ पुलिस ने आरोपी बेटे दयाशंकर कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उसकी मां द्वारा शराब पीने से मना किया जाता था. इस बात पर आक्रोश में आकर आरोपी दयाशंकर कश्यप ने अपनी मां पर टांगी से हमला कर दिया. हमला से उसकी मां की हालत गम्भीर बनी हुई है और बिलासपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार थाना क्षेत्र के केकराभाट में चलित थाना का हुआ आयोजन, लोगों को सायबर अपराध से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन करने को लेकर जागरूक किया गया, SP प्रफुल्ल ठाकुर रहे मौजूद...

error: Content is protected !!