JanjgirChampa Big News : बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर शिवरीनारायण पुलिस ने की कार्रवाई, गिरफ्तार कर तहसील न्यायालय में पेश किया गया…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने बिलारी गांव में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर रविकुमार साहू के खिलाफ प्रतिबन्धात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया. फिर उसे तहसील न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जमानत दे दी गई है.



दरअसल, बिलारी गांव में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित होने की सूचना शिवरीनारायण पुलिस को मिली. मौके पर पहुंचने पर बाहर से आए 15-20 लोग पुलिस को मिले. यहां घर के मालिक रविकुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया और BNSS की धारा BNSS की धारा 170, 126 और 135 ( 3 ) के तहत कार्रवाई कर तहसील न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : जिला पंचायत सीईओ का पिसौद ग्राम पंचायत में औचक निरीक्षण, घटिया निर्माण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश...

error: Content is protected !!