JanjgirChampa News Impact : KhabarCGNews की खबर का असर, अमरताल-अकलतरा के NH-49 मार्ग पर डिवाइडर के पास सड़क पर गिरे कांक्रीट पोल को हटाया गया, हादसे का बना हुआ था डर, खबर पब्लिश होने के बाद हुई पहल… रिफ्लेक्टर बोर्ड नहीं लगे होने की वजह से कई गाड़ियां डिवाइडर पर चढ़ चुकी, बोर्ड लगाना आवश्यक…

जांजगीर-चाम्पा. अमरताल-अकलतरा में NH-49 पर कांक्रीट पोल के डिवाइडर के पास सड़क पर नीचे गिरने से दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी. ‘खबर सीजी न्यूज़’ में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने सुध ली और कांक्रीट पोल को सड़क से हटवाया है.



दूसरी ओर, वहां पर रिफ्लेक्टर बोर्ड नहीं लगे होने की वजह से कई गाड़ियां डिवाइडर पर चढ़ चुकी है. यहां रात के समय अंधेरे होने की वजह से वाहन चालकों को डिवाइडर का पता नहीं चलता. इसकी वजह से वे हादसे का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में डिवाइडर के पहले रिफ्लेक्टर बोर्ड लगाना जरूरी है. प्रशासन द्वारा गम्भीर नहीं होने से यहां पहले कई घटनाएं हो चुकी है. ऐसे में अब देखना होगा, यहां कब तक रिफ्लेक्टर बोर्ड लगाया जाता है ?

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

error: Content is protected !!