Korba News : ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है बिहान, आरसेटी कोरबा में 34 क़ृषि सखी ले रही क़ृषि उद्यमी का प्रशिक्षण

कोरबा. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है. इसमें क़ृषि सखी दीदियां गांव स्तर पर किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देंगी. इस समय एसबीआई आरसेटी कोरबा में उन्हें मास्टर ट्रेनर द्वारा क़ृषि क्षेत्र में थ्योरी, प्रेक्टिकल और प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें प्रगतिशील किसान के क़ृषि फार्म हॉउस का भ्रमण भी कराया गया.



Korba News : ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है बिहान, आरसेटी कोरबा में 34 क़ृषि सखी ले रही क़ृषि उद्यमी का प्रशिक्षण… Video

प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक गणेश राम उरांव ने बताया कि कोरबा समेत करतला ब्लॉक के 34 क़ृषि सखी दीदियों को 13 दिवसीय क़ृषि उद्यमी का निःशुल्क प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव के द्वारा दिया जा रहा है.
प्रशिक्षण में उन्हें उनके मुख्य कार्य जैसा कि किसानों को उन्नत तकनीक सिखाना, जैविक खेती को बढ़ावा देना, समूह के माध्यम से खेती को बढ़ाना, पोषण बाड़ी विकसित करना, सरकारी योजनाओ की जानकारी देना, कीट एवं रोग नियंत्रण सलाह देना, प्रशिक्षण व प्रदर्शन करना आदि जानकारी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव के द्वारा क़ृषि सखियों को फ़सल उत्पादन तकनीक में उन्नत बीज चयन, नर्सरी प्रबंधन, फ़सल चक्र, मिश्रित खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन में मिट्टी परीक्षण, जैविक खाद, जीवामृत, घन जीवामृत, वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप खाद, संतुलित उर्वरक उपयोग, जल प्रबंधन में ड्रीप एवं स्प्रिंकलर सिचाई, वर्षा जल संचयन आजीविका डबरी निर्माण, नमी संरक्षण तकनीक, कीट एवं रोग प्रबंधन में जैविक कीट नाशक, ट्राईकोडर्मा, वेस्ट डी कम्पोजर, नीम तेल उपयोग, लाभकारी कीटों की पहचान, क़ृषि से जुड़े उद्यम में डेयरी दूध उत्पादन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, वर्मीकम्पोस्ट यूनिट, पोषण बाड़ी, घर के पास सब्जी उत्पादन, संतुलित आहार हेतू कम लागत में पोषण सुरक्षा, मौसमी सब्जियों का उत्पादन, किसान बैठक आयोजित करना, खेत प्रदर्शन, क्रांप कटिंग, किसान प्रशिक्षण देना, समस्या समाधान करना आदि विषयों में जानकारी दी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : मोबाइल टॉवर के केबल चोरी करते 3 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया, टॉवर से काटे गए केबल भी जब्त...

इसी तरह संस्थान के फेकेल्टी गौतम जांगड़े और रुज्बेल कुजूर के द्वारा वित्तीय एवं उद्यमिता कौशल, स्वयं सहायता समूह संचालन, बचत एवं ऋण प्रबंधन, लघु ब्यवसाय योजना, बैंक लिंकिंग, ऋण सुविधा, लागत लाभ विश्लेषण, रिकार्ड एवं डाटा प्रबंधन में क़ृषि सखी को निम्न रिकार्ड जैसे किसान रजिस्टर, फ़सल रजिस्टर, उत्पादन रजिस्टर, प्रशिक्षण रजिस्टर, और आय ब्यय रजिस्टर तैयार करने की जानकारी मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव के द्वारा सिखाया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : रिटायर फौजी ने युवक को मारी गोली, युवक गंभीर रूप से घायल, पामगढ़ अस्पताल से बिलासपुर रेफर, आरोपी दो सगे भाई हिरासत में...

प्रशिक्षण में हेमा कुमारी मांझवार, अर्जुनी बाई कंवर, कमला कंवर, कमला अगारिया, अनुसूय्या राठिया, सरोजनी कौशिक, कर्मो बाई केवट, ममता यादव, सुरुती कंवर, द्रोपती आयाम, द्विज बाई मरकाम, छतकुंवर बिंझवार, भगवती कंवर, ललिता उरांव, चन्द्रकला टेकाम, सरस्वती बंजारे, पवारा पोरते, दुरपति बाई कुर्रे, सुनिता राठिया, संगीता राठिया, बसंती बाई कंवर, मथुरा राठिया, मंजुलता जगत, दुरपति मरार, सुनिता राठिया, सीमा श्रीवास, प्रेमलता राठिया, छाया कंवर, अजंति राठिया, नंदिनी कंवर, विमला रजक, मालती राठिया, जया राठिया आदि शामिल हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest Jail : युवक को गोली मारने के मामले में रिटायर्ड फौजी और उसके भाई को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल...

error: Content is protected !!