Sakti News : होलिका दहन से पूर्व नगर में सफाई अभियान तेज, नपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के निर्देश में मंदिर, तालाब व प्रमुख मार्गों की गई साफ-सफाई

सक्ती. आगामी होलिका दहन एवं होली पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर में पूजा-अर्चना स्थलों एवं प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के निर्देश पर नगर के विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों में व्यापक साफ-सफाई करवाया गया.



नगर में स्थित माता मढ़ी परिसर में होलिका पूजन की तैयारियों को देखते हुए नगर पालिका की सफाई कर्मचारियों की पूरी टीम भेजकर सफाई कार्य कराया गया. इसके साथ ही गुरुद्वारा बाजार रोड स्थित श्री शीतला माता मंदिर परिसर, आसपास के तालाब क्षेत्र तथा रानू ज्वेलर्स के सामने मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र की भी विशेष साफ-सफाई करवाई गई.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : चाम्पा SDM के नेतृत्व में रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 1 हाइवा और 2 ट्रैक्टर जब्त, बम्हनीडीह क्षेत्र में हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार स्थानीय नागरिकों के एक अनुरोध पर ही नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सफाई व्यवस्था शुरू करवाई. उनकी त्वरित कार्यशैली से नगरवासियों में संतोष देखा गया. नगरवासियों ने कहा कि एक फोन पर जनता की समस्याओं का समाधान कराने वाले अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल लगातार नगर की स्वच्छता एवं धार्मिक स्थलों की व्यवस्था सुधारने में सक्रिय हैं. होलिका दहन से पूर्व साफ-सफाई होने से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में सुविधा मिलेगी. नगर के नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं सफाई टीम का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा, 'लोगों से मिलकर समस्याओं को जानकर निराकरण करने का किया जा रहा प्रयास, रेलवे क्षेत्र में व्यापक स्तर पर हो रहा काम'

error: Content is protected !!