




सक्ती. भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में सक्ती जिला भाजपा द्वारा सक्ती विधानसभा, जैजैपुर विधानसभा और चंद्रपुर विधानसभा के सभी मंडलों में मंडलवार अलग-अलग तिथियों में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. वहीं सक्ती विधानसभा के नगर मंडल सक्ती में भी दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ. जिसमें सक्ती नगरमंडल में निवासरत भाजपा के प्रदेश, जिला एवं विधानसभा के पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. नगरमंडल के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाजपा की राजनैतिक एवं सामाजिक राष्ट्र हित एवं अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओ का लाभ दिलाने सहित भाजपा संगठन के करणीय कार्यों को जाना समझा सीखा. सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार मे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत नगर मंडल सक्ती का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में मण्डल के कार्यकर्ताओं को संगठन के वरिष्ठ नेताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई.
सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भाजपा ध्वज फहराया गया. प्रशिक्षण स्थल सभागार में भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र के समक्ष दीप जलाकर पुष्प अर्पित किया गया तथा सामूहिक राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम गाया पश्चात भारत माता की जय का उद्घोष हुआ. हाल भारत माता की जय के उद्घोष से गूँज उठा. मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने वर्ग गीत गाया जिसे सभी ने दोहराया. भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत मण्डल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को और भी मजबूत बनायेंगे. प्रशिक्षण में भाजपा सक्ती जिला प्रभारी मनोज शर्मा ने बूथ प्रबंधन विषय पर अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास के विषय पर, सोशल मीडिया, एआई, नमो एप विषय पर जिला मंत्री अरुण शर्मा ने कार्य विस्तार विषय पर जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष परदेसी खूंटे ने वैचारिक अधिष्ठान पर, जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने हमारी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर, गगन जयपुरिया ने हमारी कार्यपद्धति पर, जिला के वक्ता कीर्तन चंद्रा ने कार्यशाला में सारगर्भित उद्बोधन दिया.
प्रशिक्षण कार्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ योग साधना व स्वच्छता अभियान में भी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का मंच संचालन अमन डालमिया ने किया. प्रशिक्षण समापन सत्र में सामूहिक राष्ट्रगान हुआ. प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता मांगेराम अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पीताम्बर पटेल, चंद्रपुर नपा अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन, जिला मंत्री भवानी तिवारी, पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम पटेल, विनोद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष भारत यादव, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अमन डालमिया, लाखन नामदेव, राजेन्द्र राठौर, दीपक गुप्ता, वेद देवांगन, दादू केवट, विनोद पांडेय, दिलीप सराफ, नटवर गोंड, संजय अग्रवाल, सेवती साहू पार्षदगण अनिता गोपाल, मनोज सोनी, गजेंद्र यादव, गोविंदा निराला, विकाश अग्रवाल, अनुराग विश्वकर्मा, परमेश्वर साहू, रामावतार साहू पिंटू अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, भुवन सोनी, हर्ष देवांगन, हीरा लाल कुर्रे पुरुषोत्तम खूंटे, सुरेंद्र यादव, कमल अग्रवाल सहित सक्ती नगर मण्डल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.





