JanjgirChampa Big News : पुलिस की आंखों के सामने थे लूट के आरोपी बाप-बेटा, FIR होने के पहले थाने से गायब हो गए आरोपी, पुलिस पर उठे सवाल, लिपिक से मारपीट और लूट का मामला

जांजगीर-चाम्पा. लिपिक से मारपीट और लूट की वारदात का मामला सामने आया है. मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है. मामले में पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे के खिलाफ FIR दर्ज किया है. हालांकि, FIR के पहले पिता और बेटा थाने में मौजूद थे और FIR होने की सूचना के बाद दोनों थाने से गायब हो गए, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने रुचि क्यों नहीं ली ?घायल लिपिक

 



मिली जानकारी के अनुसार, बीईओ कार्यालय अकलतरा का लिपिक मनोज यादव, कर्मचारी का पेंशन फार्म भरने के लिए अकलतरा के भारतीय स्टेट बैंक गया था. इस दौरान लटिया गांव के रहने वाले मोहन सिंह आया और उससे गाली-गलौज किया. जमीन विवाद को लेकर उसे बैंक के अंदर से खींचते हुए बाहर ले गया, जहां उसका बेटा दददू उर्फ पुष्पराज सिंह खड़ा था. दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई की और उसकी जेब से मोबाइल के साथ ही पांच हजार रुपए लूट लिए. घटना के बाद लिपिक मनोज यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र मोहन सिंह और दददू उर्फ पुष्पराज सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 392, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. हालांकि, FIR के दौरान दोनों आरोपी थाना पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने रुचि नहीं ली और आरोपी थाने से गायब हो गए, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

मामले में अकलतरा थाने के टीआई लखेश केंवट ने कहा कि FIR के बाद आरोपी फरार हो गए हैं, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!