Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के प्रकाश इंडस्ट्रीज में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने के मामले में औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर जांच की और फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया है. साथ ही, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया है. इसके अलावा प्लांट में मौके पर मिली खामियों को दूर करने और श्रमिकों की सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

दरअसल, 24 अप्रेल को दोपहर में फर्नेश में लीकेज का मामला सामने आया था. यहां हादसा टल गया था, किसी मजदूर को चोट नहीं आई थी, लेकिन प्लांट प्रबन्धन की लापरवाही को लेकर सवाल उठे थे. इसी के बाद, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!