Champa Fraud Arrest : खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी भीम कुमार पटेल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी भीम कुमार पटेल, सक्ती जिले के नगरदा गांव का रहने वाला है.



दरअसल, चाम्पा के यशवंत सिंह का भीम कुमार पटेल से एक परिचित के माध्यम से सम्पर्क हुआ था और भीम कुमार पटेल ने खुद के मंत्रालय रायपुर में अच्छे संबंध होने का हवाला दिया. फिर खाद्य विभाग में नौकरी दिलाने की बात कही. उसने 15 लाख रुपये में 3 माह में नौकरी लगाने की बात कही थी. इसके बाद यशवंत सिंह ने भीम कुमार पटेल ने अपने खाते में 7 लाख रुपये ट्रांसफर कराया. 3 महीने बाद नौकरी नहीं लगने पर उससे सम्पर्क किया गया तो उसने नौकरी लगाने का फिर झांसा दिया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने कार्यकारणी का किया विस्तार, संरक्षक, सलाहकार, उपाध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की... देखिए पूरी सूची...

कुछ दिनों बाद भी नौकरी नहीं लगने पर उसने 1 लाख रुपये फ़ोन-पे करके लौटाया. फिर उसने फोन उठाना बंद कर दिया. इस तरह उसने टालना शुरू कर दिया. बाद में, उसने कहा दिया, जो करना है, कर ले, रुपये नहीं दे सकता. इस पर चाम्पा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया और आरोपी भीम कुमार पटेल को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, 8 जुआरी पकड़ाए, 26 हजार रुपये, 2 कार और 7 मोबाइल जब्त, फिल्मी स्टाइल में पुलिस की कार्रवाई की हो रही खूब चर्चा...

error: Content is protected !!