




जांजगीर-बलौदा. छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा बलौदा के नए भवन परिसर का उद्घाटन बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ. इस अवसर पर बैंक के स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे.

अध्यक्ष द्वारा बैंक की डिजीटल बैंकिंग सेवा अंतर्गत मोबाइल बैंकिंग, इन्टरनेट बैंकिंग, UPI, QR कोड सुविधा के सम्बन्ध में ग्राहकों को जानकारी प्रदान की गई. ऋण उत्पाद में शासन की महत्वाकांक्षी योजना महतारी शक्ति ऋण योजना अंतर्गत महिलाओं को रुपये 25000/- तक ऋण, गोल्ड ऋण, स्वयं सहायता समूह एवं KCC ऋण पर ग्राहकों को शासन से मिलने वाली ब्याज अनुदान की सम्पूर्ण जानकारी दी गई एवं अध्यक्ष द्वारा उक्त भव्य कार्यक्रम हेतु शाखा के समस्त स्टाफ को बधाई दी गई एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया.
इस अवसर आशीष कुमार सिंह ( क्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्रीय कार्यालय – कोरबा ), उत्तम कुमार नवरंग (वरिष्ठ प्रबंधक), किशोर कुमार सोने (प्रबंधक), सुश्री प्रीती बोथरा (शाखा प्रबंधक ) समेत शाखा के अधिकारी राजेंद्र सिंह, ऋतिक कुमार एवं कर्मचारी राजेश गोंड सहित स्थानीय ग्राहक एवं महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे.





